|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण
HINDI AND ENGLISH GRAMMAR
|
यद्यपि हम अधिकांश भारतवासी हिंदी तथा अंग्रेजी बोलते और लिखते हैं किंतु हमारी हिंदी में प्रायः व्याकरण की गलतियाँ पाई जाती हैं। जब हमसे हिंदी व्याकरण में ही गलतियाँ होती हैं फिर तो अंग्रेजी तो हमारे लिये एक विदेशी भाषा है अतः हमारे लिये अंग्रेजी व्याकरण की गलतियाँ तो स्वाभाविक ही हैं। व्याकरण को किसी भी भाषा के लिये रीढ़ की हड्डी के समान माना जा सकता है इसलिये ऐसी गलतियों को दूर करने के लिये यह एक छोटा सा प्रयास है। हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण में बहुत सी समानताएँ हैं इसलिये यहाँ पर दोनों भाषाओं के व्याकरण को एक साथ प्रदर्शित किया जा रहा है।
|
 |
Most of Indians used to speek and write Hindi and English but the grammatical mistakes are common in them. When we commit mistakes in Hindi, naturally there may be mistakes in English as English is a foreign language for us. Grammar is treated as the backbone for any language, so let us try to rectify our mistakes. As Hindi Grammar and English Grammar are very similar to each other, we will discuss here both i.e. Hindi and English Grammar.
|
परिभाषाएँ
- अक्षरः - अक्षर शब्द का सबसे छोटा हिस्सा होता है। सामान्य ध्वनि को व्यक्त करने वाले संकेत को अक्षर कहते हैं।
- वर्णमालाः - किसी भाषा के क्रमवार समस्त अक्षरों की सूची को वर्णमाला कहते हैं।
हिंदी वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं जो नीचे दर्शाये गये हैं:
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ ॠ ऌ ॡ
क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
त थ द ध न
ट ठ ड ढ ण
प फ ब भ म
य र ल व
स श ष ह
क्ष त्र ज्ञ
(वस्तुतः यह वर्णमाला देवनागरी लिपि की है जिसका उपयोग मुख्यतः संस्कृत भाषा के लिये होता है किन्तु देवनागरी लिपि अनेकों भारतीय भाषाओं की भी लिपि है। यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात है कि हिंदी में ॠ ऌ ॡ का प्रयोग प्रायः नहीं होता।)
|
 |
Definitions
- Letter: - Letter is the least part of a word. Letter can be defined as a symbol to express a simple sound.
Forms of Letters: - There are two forms of Letters viz. Capital Letters and Small Letters.
- Alphabets: - An ordered set of all the letters used in a language is called alphabets.
There are twenty six letters in English alphabet.
Capital Letters: A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y and Z.
Small Letters: a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, m, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y and z.
|
हिंदी वेबसाइट मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर
"स्पोकन इंग्लिश मार्गदर्शिका" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "स्पोकन इंग्लिश मार्गदर्शिका" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
अंग्रेजी भाषा में अक्षरों के लिये कुछ विशेष नियम हैं जिन्हें कि दायीं (right) ओर के कॉलम में दिया जा रहा है, किन्तु हिंदी भाषा में ये नियम लागू नहीं होते।
|
 |
Capitals are used only in the following places:
- The first letter of every sentence.
- The title of a book or person; as, My First Book, Ramayan, Mahabharat, His Excellency, Maharaja, Rai Bhahadur etc.
- Proper nouns; as, William Shakespeare, Kalidas, Washington, London, Avanti, Varanasi etc.
- Most adjectives derived from Proper nouns; as Indian, English, Pakistani etc.
- The first word of a quotation; as, you told, In my opinion Ramayan, written by Maharshi Valmiki is the greatest epic.
- The personal pronoun I is always written in Capitals.
- The names of the Deity and the Persons that refer to Him; as, God, the Almighty, Lord Rama, Goddes Durga, it was His will etc.
- Every line of poetry.
- Single letters forming abbreviations; as, M.A., B.Sc., Ph.D.
|
स्वर तथा व्यञ्जनः
- स्वरः कंठ से निकलने वाली ध्वनि को व्यक्त करने वाले अक्षरों को स्वर कहा जाता है।
हिंदी वर्णमाला में अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ स्वर हैं। (ऋ इस परिभाषा का अपवाद है।)
- व्यञ्जनः जिन अक्षरों का उच्चारण केवल स्वर की सहायता से किया जाता है उन्हें व्यञ्जनः कहते हैं।
हिंदी वर्णमाला में क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ त थ द ध न ट ठ ड ढ ण प फ ब भ म य र ल व स श ष ह क्ष त्र ज्ञ व्यंजन हैं।
|
 |
Vowels And Consonants
- Vowels: Letters which represent a simple vocal sound are called vowels.
In English a, e, i, o and u are vowels.
Note: w and y are semi vowels as they are treated as vowels when they do no begin a word; as by, syntax etc.
- Consonants: The letter which can be sounded only with a vowel are called consonants.
In English b, c, d, f, g, h, j, k, l, m, n, p, q, r, s, t, v, w, x, y and z are consonants.
|
हिंदी वेबसाइट मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर
"स्पोकन इंग्लिश मार्गदर्शिका" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "स्पोकन इंग्लिश मार्गदर्शिका" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
शब्द तथा शब्दभेद - Word and Parts of Speach
|
|